ईद, स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन सकुशल संपन्न कराना चुनौती
डीजीपी ओपी सिंह ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके सामने ईद 15 अगस्त और रक्षाबंधन सकुशल संपन्न कराना चुनौती है।
शामली, जेएनएन। नए एसपी कार्यालय के उद्घाटन पर पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके सामने ईद, 15 अगस्त और रक्षाबंधन सकुशल संपन्न कराना चुनौती है। त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी के लिए उन्होंने सहारनपुर मंडल के पुलिस अधीक्षकों को यहां बुलाया है। उनसे बातचीत कर निर्देश दिए गए है। उन्होंने प्रदेश में मॉब लिंचिंग होने से इन्कार किया। कहा कि फिरोजाबाद व मथुरा में ऐसे मामले सामने आए लेकिन वह बच्चों की चोरी करने से जुड़े थे। प्रदेश में पुलिस को सर्तक किया गया है। कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया गया है। हर प्रकार के भ्रष्टाचार पर निगाह रखी जा रही है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप