Move to Jagran APP

बजरंग बली को सवामणी का भोग लगाया, रामायण पाठ शुरू

श्री हनुमान धाम में दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का गुरुवार को शुभारंभ हो गया। बजरंग बली को सवामणी का भोग लगाया गया और श्री रामायणजी का अखंड पाठ शुरू हुआ। जन्मोत्सव के पहले दिन विधि-विधान के साथ नवग्रह और रामायणजी का पूजन किया गया। संगीतमय रामायण पाठ में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। शुक्रवार सुबह रामायणजी का पाठ पूर्ण होगा और इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। श्री हनुमान धाम में दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का गुरुवार को शुभारंभ हो गया। बजरंग बली को सवामणी का भोग लगाया गया और श्री रामायणजी का अखंड पाठ शुरू हुआ। जन्मोत्सव के पहले दिन विधि-विधान के साथ नवग्रह और रामायणजी का पूजन किया गया। संगीतमय रामायण पाठ में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। शुक्रवार सुबह रामायणजी का पाठ पूर्ण होगा और इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 10:31 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 10:31 PM (IST)
बजरंग बली को सवामणी का भोग लगाया, रामायण पाठ शुरू
बजरंग बली को सवामणी का भोग लगाया, रामायण पाठ शुरू

शामली: श्री हनुमान धाम में दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का गुरुवार को शुभारंभ हो गया। बजरंग बली को सवामणी का भोग लगाया गया और श्री रामायणजी का अखंड पाठ शुरू हुआ।

loksabha election banner

जन्मोत्सव के पहले दिन विधि-विधान के साथ नवग्रह और रामायणजी का पूजन किया गया। संगीतमय रामायण पाठ में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। शुक्रवार सुबह रामायणजी का पाठ पूर्ण होगा और इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। महाआरती होगी और इसके बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। बजरंगबली का फूलों से श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस उत्सव को लेकर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। वहीं, सवामणी प्रसाद का भोग लगाने वालों में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, राजेश्वर बंसल, शिवांगी गप्ता, हर्षित गुप्ता, राजेश्वर बंसल, डॉ. राकेश जैन, भूपेंद्र मलिक, पुनीत जैन, विजय त्यागी, मनोज मित्तल, यज्ञदत्त शर्मा, राजकमार शर्मा, मनोज शर्मा, संदीप नामदेव आदि शामिल रहे। कल होगा जागरण

शामली: श्री जय हनुमान सेवा मंडल की ओर से शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला में 15वां श्री हनुमान जागरण महोत्सव व यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सुबह यज्ञ होगा और रात्रि आठ बजे से जागरण का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें बजरंगबली का दरबार आकर्षण का केंद्र होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.