देवेंद्र चुने गए प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष
झिझाना-ऊन मार्ग पर स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज में सोमवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें सर्व सम्मति से ऊन ब्लाक का अध्यक्ष चुना गया।
शामली, जागरण टीम। झिझाना-ऊन मार्ग पर स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज में सोमवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें सर्व सम्मति से ऊन ब्लाक का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
गांव सिकन्दरपुर में स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक में सर्वसम्मति से सिकंदरपुर बाड़ी माजरा के निर्वाचित ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार को ऊन ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। अर्जुन तोमर ग्राम प्रधान आम वाली को जिला महासचिव व रंगाना के ग्राम प्रधान संदीप को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के अध्यक्ष सत्येंद्र बालियान ने कहा कि गांव प्रधानों को विकास कार्यो को प्राथमिकता देनी चाहिए। गांव में छोटे-मोटे झगड़ों को मिल बैठकर खत्म कराना चाहिए। गांव प्रधान के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होती है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष चुने गए देवेंद्र कुमार ने सभी गांव प्रधानों को साथ लेकर चलने तथा हर समस्या के समाधान मे हर संभव प्रयास करने की बात कही। इस दौरान मंडल महासचिव धीरज, बबलू जमालपुर, हाजी याकूब केरटू, फूल कुमार पटनी, जावेद कम अंबेहटा अनेक लोग मौजूद रहे। झगड़े में वांछित दो आरोपित गिरफ्तार
कांधला : गांव चढ़ाव में 24 मार्च को दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद के दौरान कई लोगों को गंभीर चोटें आई थी। मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आरोपित गौरव तथा शिवम को गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी का कहना है कि घटना में वांछित अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को गांव या क्षेत्र का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा।