10 करोड 60 लाख लागत से कृष्णा नदी का होगा सौंदर्यीकरण : सुरेश राणा Shamali News
रविवार को कृष्णा नदी के सौंदर्यीकरण कार्यक्रम में सुरेश राणा ने यज्ञ कर आहुति अर्पित की। साथ ही 10 करोड़ 60 लाख के बजट का एलान किया।
शामली, जेएनएन। विभिन्न विभागो के 10 करोड 60 लाख के बजट से कृष्णा नदी का सौंदर्यीकरण होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद में कृष्णी नदी के प्रवेश द्वार पर यज्ञ से किया गया। यज्ञ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री, प्रशासानिक अधिकारी, ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद रहें। यज्ञ में आहूति दें नदी के सौंदर्यीकरण का संकल्प मौजूद लोगों ने लिया।
मंत्री ने बजट का किया एलान
जनपद शामली में गांव चंदेमाल में कृष्णा नदी किनारे नदी के सौंदर्यीकरण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि हमे अब इस नदी के सौंदर्यीकरण के बारे में सोचने की आवश्यकता है इसीलिए यह सरकार नदियों के स्वच्छता को लेकर प्रयासरित है। कहा कि हमारे हौसले बुलंद है हम जल्द से जल्द इस नदी को निर्मल और स्वच्छ बनाएंगे। इस नदी के विकास के लिए इस करोड़ साठ लाख के लागत से इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यज्ञ में पंडित कपिल शमर ने वैदिक ऋचाओं से मौजूद मुख्य अतिथियो से आहूति दिलाई। यज्ञ में मौजूद ग्रामीणो ने आहूति दें नदी की कल्याण में भागादीर रखने का संकल्प लिया।
स्वच्छता का संकल्प
नदी में जमी सिल्ट साफ करने व नदी किनारे की अवैध कब्जा की गई भूमि को कब्जा मुक्त करने के लिए जेसीबी चलाई गई। नदी किनारे नदी के सौंदर्यीकरण को लेकर संबोधन तेज सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में की गई। सभा को केबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सीडीओ शमभू नाथ तिवारी, डीपीआरओ आलोक शमर, डीएफओ संजीव कुमार ने संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री ने जनभागिता को भागादीर बनने का आह्वान किया। जनभागिता से नदी 31 मई तक निर्मल होगी। सभा का संचालन चक्रेश राणा ने किया। सभा में भाजपा नेता सोमवीर सिंह, जयपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख नानौता कृष्ण कुमार पुंडीर, जनेश्वर सैनी, खडग सिंह, अनंग पाल सिंह, विनोद राणा, अशोक कुमार व अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।