Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश में 74 सीट जीतेंगे: विजय बहादुर

पी 1516 लोस चुनाव के मद्देनजर प्रदेश महामंत्री ने की बैठक जागरण संवाददाता शामली भाजपा क

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 07:14 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में 74 सीट जीतेंगे: विजय बहादुर
उत्तर प्रदेश में 74 सीट जीतेंगे: विजय बहादुर

पी, 15,16,

loksabha election banner

लोस चुनाव के मद्देनजर प्रदेश महामंत्री ने की बैठक

जागरण संवाददाता, शामली: भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि चाहे जो गठबंधन हो जाए, लेकिन पिछले चुनाव से एक सीट अधिक यानी इस बार 74 सीट जीतेंगे। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना संभवत: मार्च के पहले सप्ताह में जारी हो जाएगी, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं। बूथ से लेकर हर स्तर का पदाधिकारी अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करे। वह शनिवार को शामली पहुंचे थे और नगर पालिका के सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि जो सुझाव देशभर से आएंगे, उन्हीं के आधार पर पार्टी चुनाव के लिए संकल्प पत्र तैयार करेगी। रविवार सुबह मन की बात कार्यक्रम होगा और सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने-अपने बूथ पर मन की बात सुनेंगे। उन्होंने धीमानपुरा में बूथ अध्यक्ष संजय धीमान के घर मेरा परिवार, भाजपा का परिवार अभियान के तहत झंडा व स्टीकर लगाया। इस दौरान विधायक तेजेंद्र निर्वाल, कैराना लोकसभा प्रभारी देवव्रत त्यागी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, भाजपा नेत्री मृगांका ¨सह, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अर¨वद संगल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, डॉ. मनोज शर्मा, प्रमोद अट्टा, पुनीत द्विवेदी, घनश्याम पारचा आदि मौजूद रहे।

गठबंधन से आगे रहना है

भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि गठबंधन वालों ने दो दिन पहले सीटों का बंटवारा किया है। अभी प्रत्याशियों का चयन होगा। तब तक हमें भाजपा के पक्ष में बेहतर माहौल बना देना है। मेरा परिवार, भाजपा का परिवार अभियान के तहत भाजपा से जुड़े तमाम लोगों के घरों पर झंडे व स्टीकर लगाएं। 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। दो फरवरी को विधानसभा स्तर पर बाइक रैली निकाली जाएगी। लोकसभा चुनाव से पहले हर लोकसभा सीट पर मोर्चों के पांच सम्मेलन आयोजित होंगे। मसलन, महिला मोर्चे का सम्मेलन थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में होगा तो युवा मोर्चे का गंगोह विधानसभा क्षेत्र में। हमें बूथ मजबूत करना है। पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से की मंत्रणा

औपचारिक बैठक के बाद करीब दो घंटे तक विजय बहादुर पाठक नगर पालिका के सभागार में ही मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी या कोई भी कार्यकर्ता उनके समक्ष अपनी बात रख सकता है। वह लगातार पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से मंत्रणा करते रहे और अभियानों की समीक्षा भी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.