Move to Jagran APP

महिला की हत्या में दस हजार का इनामी दबोचा

शामली : बीती 25 अक्टूबर को हुए मौसम देवी हत्याकांड में पुलिस ने दस हजार के इनामी को गिरफ्तार

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 10:06 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 10:06 PM (IST)
महिला की हत्या में दस हजार का इनामी दबोचा
महिला की हत्या में दस हजार का इनामी दबोचा

शामली : बीती 25 अक्टूबर को हुए मौसम देवी हत्याकांड में पुलिस ने दस हजार के इनामी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपित से पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंध बनाने का विरोध करने पर आरोपित ने महिला को गोली मारी थी।

loksabha election banner

पुलिस लाइन में एसपी दिनेश कुमार ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी कि 25 अक्टूबर की सुबह शांतिनगर निवासी महिला मौसम देवी मजदूरी पर जा रही थी। तब रास्ते में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में सिसौली निवासी मांगेराम उर्फ मांगा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मांगेराम ने बताया कि वह शामली में माजरा रोड पर किराए पर रहता था। पिछले एक साल तक वह महिला मौसम देवी के घर पर ही रहा था। वह दोनों एक साथ काम करते थे। एसपी ने बताया कि आरोपित मांगेराम महिला के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था। जिसका वह विरोध करती थी। महिला ने मांगेराम को अपने घर आने से भी मना कर दिया था। इससे बौखला कर मांगेराम ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। वह पैदल आया था और पैदल ही भाग गया था। बाद में वह बाइक पर भागा था। बाइक को उसने अपने रिश्ते के चाचा के घर खड़ा किया था। घटना के समय उसके पास पिस्टल व तमंचा थे। दोनों हथियार व चार कारतूस बरामद कर लिए गए हैं। उसे बुढ़ाना रोड फाटक के पास से पकड़ा गया। आरोपित पर दो दिन पहले ही दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसपी ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हथियार देने वाले की भी होगी गिरफ्तारी

हत्या में प्रयुक्त हथियार कहां से लाए गए, इस बारे में आरोपित ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। बताया कि पांच साल पहले दंगे के दौरान उसे यह हथियार ईख के खेत में पड़े मिले थे। एसपी ने कहा कि इस बारे में जांच कराकर हथियार देने वाले का भी चालान किया जाएगा। उधर, चर्चा रही कि आरोपित ने अपने गांव के ही एक युवक से अपनी बाइक उधार रखकर दोनों हथियार लिए थे। बाद में हथियार वापस लौटाए गए। इस जानकारी पर एसपी ने कार्रवाई के आदेश जारी किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.