Move to Jagran APP

छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारी थी चालक को गोली

संवाद सूत्र, बाबरी : गांव भनेड़ा जट में स्कूल बस चालक को गोली मारने की घटना का पुलिस ने शि

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 09:29 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 09:29 PM (IST)
छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारी थी चालक को गोली
छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारी थी चालक को गोली

संवाद सूत्र, बाबरी : गांव भनेड़ा जट में स्कूल बस चालक को गोली मारने की घटना का पुलिस ने शनिवार को राजफाश कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल दो लड़कों को गिरफ्तार किया है जबकि चार अन्य आरोपित फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, चालक को बस का पीछा करने वाले लड़कों को डांटना और विरोध करना मंहगा पड़ा। चालक के विरोध के कारण ही उसे गोली मारी गई थी।

loksabha election banner

27 अगस्त दोपहर में महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल बनत का बस चालक सन्नी छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने गांव भनेड़ा जट जा रहा था। जब गांव कासमपुर व भनेड़ा जट के जंगल में पहुंचा तभी बाइक सवार चार लड़कों ने चालक को डंडों और क्रिकेट के स्टंप से पीटा और गोली मार दी।

घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए थे। बस चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चालक की पत्नी मुकेश की ओर से चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बस चालक सन्नी का पुलिस ने बयान दर्ज किया था। इसमें चालक ने शक के आधार पर कुछ लड़कों के नाम पुलिस को बताए थे।

पुलिस ने बयान के आधार पर कई लड़कों से पूछताछ की थी। शनिवार को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का राजफाश किया। सीओ थानाभवन अर¨वद ¨सह राठौर ने बताया कि चालक सन्नी निवासी भनेडा जट को गोली मारने की घटना में विक्रांत उर्फ गुड्डू पुत्र वीरेंद्र निवासी शिव विहार, रेल पार थाना आदर्श मंडी, शामली और देव मलिक उर्फ माटू पुत्र ओमबीर निवासी खेड़ी पट्टी थाना बाबरी शामिल थे। दोनों को विक्रांत के मामा पप्पू पुत्र वकील निवासी करौदा हाथी के मकान से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए दोनों आरोपितों ने चार अन्य लड़कों के नाम बताए है। सीओ ने बताया कि आरोपित लड़कों में दो लड़के स्कूल बस में सवार लड़कियों का पीछा करते थे। इसका बस चालक ने विरोध किया। स्कूल व उनके परिजनों से इसकी शिकायत की थी।

इसी बात से नाराज होकर इन लड़कों ने अपने अन्य साथियों से मिलकर घटना को अंजाम दिया है। आरोपित बस चालक को गोली नहीं मारना चाहते थे। केवल उसे पीटना चाहते थे। सीओ ने बताया कि चालक पर गोली किसने चलाई, इसका पता नहीं चल पाया है। फरार चार आरोपित छात्रों की गिरफ्तारी के बाद ही इसका पता चल पाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.