संविधान भारत की आत्मा: अनुराग
वीवी इंटर कालेज में राष्ट्रीय संविधान दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने संविधान दिवस मनाया। इस दौरान गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुराग शर्मा ने संविधान के बारे में विस्तार से छात्रों को जानकारी दी।
शामली, जेएनएन। वीवी इंटर कालेज में राष्ट्रीय संविधान दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने संविधान दिवस मनाया। इस दौरान गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुराग शर्मा ने संविधान के बारे में विस्तार से छात्रों को जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान भारत की आत्मा है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि इसका पालन करे।
मंगलवार को वीवी इंटर कालेज में गोष्ठी का आयोजन आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा, गुरदास सिंह, संजीव शर्मा, नरेंद्र शर्मा, दिनेश तोमर, अमरपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है। इस अवसर पर गुरदास सिंह ने कहा की हिदुस्तान का संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को संपूर्ण अधिकार दिए गए हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों को संविधान पालन की प्रतिज्ञा कराई गई। इस अवसर पर राजनाथ सिंह, राजवीर सिंह, महावीर सिंह, विनोद कुमार, संदीप मित्तल, राजीव गोयल, मनु कर्णवाल, शाहिद, विनय आदि मौजूद रहे।