दिल्ली में होगी भारत बचाओ महारैली : ठाकुर शैलेंद्र
रविवार को झिझाना में ऊन रोड स्थित एक फार्म हाउस में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व कैराना लोकसभा प्रभारी ने क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। 14 दिसंबर में दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है।
शामली, जेएनएन। रविवार को झिझाना में ऊन रोड स्थित एक फार्म हाउस में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व कैराना लोकसभा प्रभारी ने क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। 14 दिसंबर में दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है।
मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव ठाकुर शैलेंद्र प्रधान ने 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की भारत बचाओ महारैली को सफल बनाने का प्रयास किया। शैलेंद्र प्रधान ने कहा कि देश मे मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
प्रदेश महासचिव अश्विनी शर्मा ने कहा कि वर्तमान में किसान मजदूर एवं व्यापारी वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। कैराना विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गोल्डी ने कहा कि प्रदेश में ऊर्जा निगम की तानाशाही के चलते हुए रोजाना किसानों के ट्यूबवेल और घरेलू कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इस दौरान पीयूष शर्मा, आशू तोमर, विशाल तोमर, पुनित तोमर, नरेश चौहान, समंदर सैन, दीपक ठाकुर, अतुल कौशिक, विश्वास शर्मा आदि मौजूद रहे।