रालोद कार्यालय में हुई शोकसभा
माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय में शुक्रवार को हुई शोकसभा में पार्टी में विशेष आमंत्रित सदस्य चौ. रामबीर ठेकेदार एवं मालैंडी निवासी चौ. पीतम सिंह पंवार के निधन पर दुख व्यक्त किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 05:43 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:43 PM (IST)
शामली, जेएनएन। माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय में शुक्रवार को हुई शोकसभा में पार्टी में विशेष आमंत्रित सदस्य चौ. रामबीर ठेकेदार एवं मालैंडी निवासी चौ. पीतम सिंह पंवार के निधन पर दुख व्यक्त किया गया।
रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि दोनों के निधन से रालोद परिवार को भी गहरा आघात पहुंचा है। इस दौरान ऋषिराज राझड़, हरेंद्र ताना, सुरेंद्र गंदेवड़ा, आशुतोष पंवार, सुनील मलिक, सहदेव मुखिया, सरदार गुलाब सिंह, संजीव देशवाल, रामकुमार शास्त्री, संजीव मलिक आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें