Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुपर मैनेजमेंट स्ट्रा के बिना धान कटाई की तो कंबाइन हार्वेस्टर होगी जब्त

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 30 Sep 2021 10:25 PM (IST)

    पराली-पत्ती जलाने से रोकने के लिए कृषि विभाग सतर्क हो गया है। उप निदेशक कृषि ने कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों के साथ बैठक की और कहा कि धान की फसल की कटाई सुपर मैनेजमेंट स्ट्रा लगाकर ही की जाए।

    Hero Image
    सुपर मैनेजमेंट स्ट्रा के बिना धान कटाई की तो कंबाइन हार्वेस्टर होगी जब्त

    शामली, जागरण टीम। पराली-पत्ती जलाने से रोकने के लिए कृषि विभाग सतर्क हो गया है। उप निदेशक कृषि ने कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों के साथ बैठक की और कहा कि धान की फसल की कटाई सुपर मैनेजमेंट स्ट्रा लगाकर ही की जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो कंबाइन हार्वेस्टर को जब्त कर लिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उप निदेशक कृषि डा. शिवकुमार केसरी ने बताया कि जिले में 25 कंबाइन हार्वेस्टर हैं। अक्सर धान की फसल को बिना सुपर मैनेजमेंट स्ट्रा लगाए काटा जता है, जिससे धान निकल जाता है और अवशेष फसल खड़ी रह जाती है। किसान फसल अवशेष में आग लगा देते हैं, जोकि कानूनन अपराध है। जिले के सभी किसानों से अनुरोध है कि कंबाइन हार्वेस्टर सुपर मैनेजमेंट स्ट्रा से ही कटाई कराएं। फसल अवशेष जलाने की घटना सामने आएगी तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। दो एकड़ से कम फसल तक 2500 रुपये, दो से पांच एकड़ तक पांच हजार और पांच एकड़ से अधिक में 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। घटना की पुनरावृत्ति होती है तो जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है। जागरूकता के लिए जिले में 500 स्थानों पर वाल पेंटिग कराई जा रही है। ग्राम स्तर पर गोष्ठी की जा रही है और जिले में 18 होर्डिग भी लगाए गए हैं। फसल अवशेष यंत्र के लिए फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना की गई है। किसानों को सस्ती दरों पर यंत्र मिल जाएंगे। दस हजार किसानों को डिकंपोजर भी दिया जाएगा।

    सुंदरकांड पाठ में हनुमंत का गुणगान

    संवाद सूत्र, जलालाबाद : जलालाबाद के गांधी चौक में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन सुंदरकांड समिति व पंचायती रामलीला कमेटी के तत्वावधान में किया गया। सामूहिक सुंदरकांड में सुंदरकांड पाठ का मनन किया।

    कस्बे में गांधी चौक में सामूहिक सुंदर कांड पाठ का विधिवत पूजन पंडित राधेश्याम शर्मा ने वैदिक मंत्र उच्चारण से कराया। साधन सहकारी समिति के सभापति मदन सैनी, डॉक्टर सोमनाथ पच्चीसिया पूजन में यज्ञ मान रहे। सुंदरकांड समिति के अध्यक्ष बुधराज नारंग ने भगवान गणपति जी की आराधना के बाद मां सरस्वती का भजन के माध्यम से आराधना की। रामायण सुंदरकांड पाठ में श्रद्धा पूर्वक सुंदरकांड पाठ का मनन किया गया। भगवान हनुमान का गुणगान भजनों के माध्यम से किया गया। हनुमान चालीसा का सुंदर गायन भी किया। सुंदरकांड पाठ आयोजन में ब्रज भूषण उपाध्याय, डाक्टर सुनील पवार, लालचंद, हरिओम उपाध्याय, लालू भटनागर, मौसम कश्यप, राजकुमार, देवराज जुनेजा, हिमांशु जुनेजा, अनुज प्रजापति अन्य रहे।