Move to Jagran APP

कड़ाके की ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी, कोहरे ने थामी रफ्तार

कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप अब शुरू हो गया है। गुरुवार को घना कोहरा भी छाया था और ²श्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 11:41 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:06 AM (IST)
कड़ाके की ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी, कोहरे ने थामी रफ्तार
कड़ाके की ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी, कोहरे ने थामी रफ्तार

शामली, जेएनएन। कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप अब शुरू हो गया है। गुरुवार को घना कोहरा भी छाया था और ²श्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोग गर्म कपड़ों से पूरी तरह पैक रहे। दोपहर में धूप चटक हुई तो कुछ राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही फिर ठंड ने कंपकंपी छुड़ा दी। सड़कों पर रात में जल्दी ही सन्नाटा सा पसरा दिखा।

loksabha election banner

पिछले साल 15 दिसंबर के बाद ठंड में इजाफा हुआ था, लेकिन इस बार दिसंबर शुरू होते ही लगातार ठंड बढ़ रही है। बुधवार रात हल्का कोहरा था, लेकिन गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। ²श्यता काफी कम थी और 10-15 मीटर आगे का भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था। कारों के शीशे पर कोहरे की परत बार-बार जम रही थी। ऐसे में वाहन रेंग-रेंग कर चले। ग्रामीण क्षेत्रों में तो कोहरे का प्रकोप और अधिक था। साथ ही ठंडी हवा भी चल रही थी। ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत भी हुई। बिना दस्ताने पहने बाइक चलाना मुश्किल हो रहा था। सुबह साढ़े दस बजे के बाद हल्की धूप खिली। 11 बजे तक कोहरा छंट चुका था और धूप खिल गई थी। ऐसे में लोग ठंड से राहत के लिए धूप का आनंद लेते दिखे। हालांकि धूप से ओझल होते ही हाथ-पैर सुन्न हो जा रहे थे। जैसे-जैसे सूर्यदेव अस्त होने की ओर बढ़ते गए, तापमान गिरता गया। शाम को ठंड में काफी इजाफा हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। देर शाम सड़कों पर लोगों की उपस्थिति आम दिनों के मुकाबले कम थी। ठंड के चलते लोगों ने रजाई में दुबकना ही सही समझा। सुबह की सैर से दूरी

ठंड बढ़ने के साथ ही सुबह की सैर करने वालों में काफी कमी आई है। खासकर बुजुर्गो ने सैर से किनारा कर लिया है। इसके चलते शहर के पार्क में सुबह के वक्त सन्नाटा सा ही पसरा रहता है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रविद्र तोमर ने बताया कि बुजुर्गों के साथ सांस व हृदय के मरीजों को ठंड व कोहरे में सैर नहीं करनी चाहिए। नहीं जले नपा के अलाव

दो दिन पहले नगर पालिका ने अलाव की व्यवस्था कराने की बात कही थी, लेकिन अलाव अभी तक नहीं जल सके हैं। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र यादव का कहना है कि दो दिन पहले वह बाहर थे और किसी कारण से व्यवस्था नहीं हो सकी थी। गुरुवार रात में शहर के कुछ प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने का प्रयास किया जा रहा है। कोहरे में बरतें ये सावधानी

- वाहनों में फॉग लैंप जरूर लगवाएं।

- लो-बीम हेड लाइट का इस्तेमाल करें

- वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं और ब्लिकर्स का प्रयोग भी करें

- एक निश्चित दूरी बनाकर आगे चलने वाले वाहन के पीछे चलते रहें।

- कोहरे में कम गति से ही वाहन चलाएं और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।

- वाहन को डिवाइडर के पास ही चलाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.