तेज धूप से लोगों के खिले चेहरे, शाम को फिर से छाए बादल
बुधवार सुबह आसमान बिल्कुल साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप रही। धूप के चलते लोगों के चेहरे खिले रहे।
शामली, जेएनएन। बुधवार सुबह आसमान बिल्कुल साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप रही। धूप के चलते लोगों के चेहरे खिले रहे। कई दिन से हो रही बारिश से बढ़ी ठंडक से लोगों ने राहत महसूस की। शाम के समय फिर से आसमान में बादल छा गए। ठंड फिर से बढ़ गई।
बुधवार सुबह आसमान खुला था। आसमान में कही भी बादल नही दिखाई दे रहे थे। सुबह से ही तेज धूप लोगों को भा रही थी। तेज धूप के चलते लोगों के चेहरे खिले रहें। कई दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम में ठंडक बनी थी। धूप के दर्शन बिल्कुल न के बराबर थे। ठंड के चलते लोगों को परेशानी हो रही थी। बुधवार को तेज धूप में लोग अपने घरों की छत पर बैठकर तापते नजर आए। ठंडी हवाएं भी बंद रही। शाम होते होते फिर से आसमान में बादल उमड़ने लगे। बादलों ने आसमान को चारों ओर से घेर लिया। बादलों के चलते बारिश की आशंका बनी रही। मगर देर शाम तक बारिश नहीं हुईं। शाम के समय फिर से ठंड बढ़ गई। बारिश की आशंका के चलते जल्दी ही लोग अपने अपने घरों में दुबक गए। बाजारों में भी इक्का दुक्का लोग दिखाई दे रहे थे। मार्ग पर भी लोग कम दिखाई दिए।