चेन्नई पुलिस ने खानपुर कलां में दी दबिश
संवाद सूत्र, ¨झझाना: चेन्नई पुलिस ने गांव खानपुर कलां में दबिश देकर चोरी का माल खरीदने के
संवाद सूत्र, ¨झझाना: चेन्नई पुलिस ने गांव खानपुर कलां में दबिश देकर चोरी का माल खरीदने के आरोप में एक युवक को हिरासत में ले लिया। उसे लेकर चेन्नई पुलिस वापस लौट गई।
चेन्नई के तिरवर लोक रेलवे स्टेशन की जीआरपी की निरीक्षिका परचिया पुलिस टीम के साथ थाना ¨झझाना पहुंची। चेन्नई पुलिस अपने साथ मध्य प्रदेश निवासी नेहरू पटेल को लेकर आई थी। नेहरू पटेल चेन लूट का आरोपित है। इसे चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नेहरू पटेल से पूछताछ के आधार पर स्थानीय पुलिस को साथ लेकर चेन्नई पुलिस ने खानपुर कलां में दबिश देकर कालू पुत्र गुलाब को दबोच लिया। बाद में चेन्नई पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
पुलिस का कहना है कि खानपुर कलां निवासी कालू ने नेहरू पटेल से लूट की हुई सोने की चेन खरीदी थी। उधर कालू का कहना है कि मुझे झूठा फंसाया गया है व सोना रामपुरा के एक युवक ने दिया था।