Move to Jagran APP

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का मनाया जन्मदिन

शामली जेएनएन सपाइयों ने पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पार्टी कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई और वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के संघर्षाें से भरे जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वहीं माजरा रोड पर भी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 05:46 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 05:46 PM (IST)
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का मनाया जन्मदिन
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का मनाया जन्मदिन

शामली, जेएनएन : सपाइयों ने पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पार्टी कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई और वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के संघर्षाें से भरे जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वहीं, माजरा रोड पर भी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया।

loksabha election banner

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा राममनोहर लोहिया की सप्तक्रांति और चौधरी चरण सिंह की ग्राम आधारित राजनीति की है। अपने कार्यकाल में उन्होंने किसान और गरीब के लिए जितने काम किए, वह उल्लेखनीय हैं। वर्ष 1992 में पार्टी की स्थापना की थी। संघर्ष कर पार्टी को मजबूत किया। वह तीन बार सूबे के मुख्यमंत्री रहे और एक बार देश के रक्षा मंत्री भी रहे। इस दौरान शरीफ प्रधान, संजय राणा, अनुज जावला, देवेंद्र वालिया, विनोद वर्मा, उमेश प्रधान, सलीम अंसारी, वेदपाल सिंह, सत्यांशु वर्मा, भूपेंद्र चौधरी, सत्यपाल कश्यप, मुमताज अली, रवि बालियान, सुरेंद्र सिंह ताना, अशफाक कुरैशी, नावेद चौधरी, बिट्टू पांचाल आदि मौजूद रहे।

माजरा रोड स्थित पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप के कैंप कार्यालय पर जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूर्व मंत्री ने कहा कि नेताजी के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव ने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की और गरीबों के हितों के लिए संघर्ष किया। आज भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। देश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है और किसान की हालत भी खस्ता है। उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। इस दौरान अय्यूब जंग, इरशाद चौधरी, राशिद पहलवान, डॉ. राजकुमार, चौधरी घनश्याम, जसवीर कश्यप, जयबीर कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, गौरव कश्यप, संजीव राठी, विजय मलिक, ताहिर मलिक, दिनेश त्यागी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.