कांधला में मुख्य मार्गो पर लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे
कस्बे के मुख्य मार्गो व बाजारों में कई बार अपराधिक घटनाएं हो चुकी है। घटनाएं होने से पुलिस व व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। घटनाएं होने के बाद पुलिस दुकानदारों के द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद लेती है। जिसमें पुलिस को कई घटनाओं में महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली। व्यापारियों ने एमएलसी वीरेंद्र सिंह से कस्बे में मुख्य मार्गो पर कैमरे लगवाए जाने की मांग की थी। वीरेंद्र सिंह ने कस्बे वासियों को आश्वासन भी दिया था। जिसके चलते पालिका ने मुख्य जगहों पर सोलर लाइट व सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव पारित कर दिया।
कांधला : नगर पालिका परिषद की और से कस्बे मुख्य मार्गो पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। पालिका प्रशासन के द्वारा ढेड किलोमीटर के क्षेत्र में 16 कैमरे लगाए गए हैं। पालिका प्रशासन की पहल से पुलिस व व्यापारी वर्ग के साथ आमजन ने भी राहत की सांस ली है।
कस्बे के मुख्य मार्गो व बाजारों में कई बार अपराधिक घटनाएं हो चुकी है। घटनाएं होने से पुलिस व व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। घटनाएं होने के बाद पुलिस दुकानदारों के द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद लेती है। जिसमें पुलिस को कई घटनाओं में महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली। व्यापारियों ने एमएलसी वीरेंद्र सिंह से कस्बे में मुख्य मार्गो पर कैमरे लगवाए जाने की मांग की थी। वीरेंद्र सिंह ने कस्बेवासियों को आश्वासन भी दिया था। जिसके चलते पालिका ने मुख्य जगहों पर सोलर लाइट व सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव पारित कर दिया। पिछले कई दिनों से पालिका के द्वारा कस्बे में सोलर लाइट व कैमरे लगाए जा रहे है। कैमरे कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड, कैराना बस स्टैंड, बाईपास रोड़, जाट कालोनी, राजकीय बालिका इंटर कालेज सहित कई अन्य स्थानों पर लगाए गए। पालिका प्रशासन ने डेड़ किलोमीटर तक के क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे की नजर में रखा है। जिसका कंट्रोल रूम थाने में बनाया जायेगा। अधिशासी अधिकारी राजबली यादव का कहना है कि 14वें वित्त से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय में पेयजल आरो मशीन लगाई गई है।