मूर्ति खंडित करने के मामले में मुकदमा दर्ज
गांव कसेरवा कला स्थित मंदिर में माता की मूर्ति खंडित करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस नशा करने वालों शरारती तत्वों को आरोपित मान रही है। उनकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। उधर मंगलवार को विधि विधान से मंदिर में नई मूर्ति स्थापित कर दी गई।
शामली, जेएनएन। गांव कसेरवा कला स्थित मंदिर में माता की मूर्ति खंडित करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस नशा करने वालों शरारती तत्वों को आरोपित मान रही है। उनकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। उधर मंगलवार को विधि विधान से मंदिर में नई मूर्ति स्थापित कर दी गई।
आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा कलां में रविवार रात जाहरवीर मंदिर में माता काली की मूर्ति खंडित कर दी थी। सोमवार सुबह घटना का पता चला था। पुजारी ने इस बारे में ग्रामीणों को बताया था। इसके बाद काफी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। थाना पुलिस के साथ सीओ सिटी प्रदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। घटना से ग्रामीणों में रोष बना था। पुलिस ने ग्रामीणों को जल्द घटना का राजफाश करने का आश्वासन दिया था। इस मामले में गांव प्रधान शिखा देवी ने अज्ञात शरारती लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस कसेरवा कलां व आसपास के गांवों में नशा करने वाले शरारती प्रवृत्ति के लोगों आदि के इस मामले में शामिल होने की आशंका मानकर जांच कर रही है। उधर मंगलवार को ग्रामीणों ने नई मूर्ति लाकर विधि विधान से मंदिर में स्थापित कर दी। इस मौके पर प्रसाद भी वितरित किया किया गया।