शादी समारोह से दुल्हन के गहने और कार
कस्बे के शिवालय रोड से चोरों ने एक कार को चोरी कर लिया। पता चला कि इसी कार में दुल्हन के कीमती गहने और महंगे कपड़े भी रखे थे। इस पर वर-वधू पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। आननफानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शामली, जेएनएन। कस्बे के शिवालय रोड से चोरों ने एक कार को चोरी कर लिया। पता चला कि इसी कार में दुल्हन के कीमती गहने और महंगे कपड़े भी रखे थे। इस पर वर-वधू पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। आननफानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कस्बे के शिवालय रोड निवासी इमरान की पुत्री की बरात शनिवार को कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव खुरगान से आई थी। शाम के समय खुरगान निवासी आजाद अपनी सेंट्रो कार में दुल्हन के गहनों सहित कीमती कपड़े लेकर समारोह में आया था। निकाह की तैयारी की जा रही थीं। दूल्हे के पिता कुर्बान ने अपने भांजे आजाद को कार से दुल्हन के गहने और कीमती कपड़ों को लाने के लिए कहा। जैसे ही आजाद मकान से बाहर आया तो, घर के बाहर खड़ी कार मौके पर नहीं मिली। कार के न मिलने से बारातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके पर पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि कार में दुल्हन के लगभग चार लाख रुपये के जेवरात करीब 40 हजार रुपये कीमती के कपड़े भी थे। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।