Move to Jagran APP

गन्ना पर्ची न मिलने पर किसानों का प्रदर्शन

क्षेत्र के गांव में किसानो ने तितावी मील के गन्ना सैटंर पर जमकर सौर प्रदर्शन किया। किसानो ने पर्ची न मिलने और सैन्टर को आये दिन बन्द रखने को लेकर नराजगी जताई और कहा कि गन्ने के तोल में हो रहे धंधला बाजी होने से किसानो को लूटा जा रहा है। रविवार को क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी सैकडो किसानो ने तितावी शुगर मिल सैन्टर पर सौर प्रदर्शन किया। किसानो का कहना है कि हर दिन गन्ना सैन्टर को बंद रखा जाता है। शुगर मिल की मनमानी के चलते क्षेत्रीय गन्ना किसानो को काफी परेशानीया का सामना करना पड रहा है। गर्मी के चलते किसानो को समय पर पर्ची न मिलने के कारण किसानो का गन्ना खेत में ही सुखने लग रहा है। किसानो का आरोप है कि मिल प्रशासन किसानो के साथ उपेक्षा पूर्ण रवैया

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 09:57 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 09:57 PM (IST)
गन्ना पर्ची न मिलने पर किसानों का प्रदर्शन
गन्ना पर्ची न मिलने पर किसानों का प्रदर्शन

संवाद सूत्र, कैराना : क्षेत्रीय किसानों ने तितावी मिल के गन्ना सेंटर पर जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने पर्ची न मिलने और सेंटर को आए दिन बंद रखने को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि गन्ने की तोल में हो रही धांधलेबाजी कर किसानों को लूटा जा रहा है।

loksabha election banner

रविवार को प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र के पंजीठ गांव निवासी सैकड़ों किसानों का कहना था कि हर दिन गन्ना सेंटर को बंद रखा जाता है। शुगर मिल की मनमानी के चलते क्षेत्रीय गन्ना किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के चलते किसानों को समय पर पर्ची न मिलने के कारण किसानों का गन्ना खेत में ही सूखने लग रहा है। मिल प्रशासन किसानों के साथ उपेक्षापूर्ण रवैया अख्यिार कर रहा है और बिचैलियों की साठगांठ के चलते किसानों को पर्ची मुहैया नही कराई जा रही है। किसानों ने बताया कि गन्ने की तोल में काफी घटतौली हो रही है। किसानों को लूटा जा रहा है। धर्म कांटे की तोल को देखा जाये तो मिल सेन्टर पर गन्ने में काफी घटतौली दिखाई दे रही है तोल प्लेट की जांच की जाए। उधर, सेन्टर पर गन्ना तोल करने वाला मिल कर्मी किसानों के प्रदर्शन को देखकर मौके से फरार हो गया। किसान प्रदीप सैनी ने बताया कि गन्ना शुगर मिल अधिकारी रणबीर सिंह खेत में खडे गन्ने का सर्वे कर ले गया था। पंजीठ गांव के जंगल में करीब आठ हजार कुंतल गन्ना खड़ा हुआ है। नितिन सैनी, सुनील, धर्मवीर, विक्रम, मोनू, सुनील, सन्नी, संजीव, राशिद व अतर सिंह आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.