Move to Jagran APP

सपा के विकास कार्यो का फीता काट रही योगी सरकार: अतुल प्रधान

थानाभवन (शामली): सपा की जनजागरण साइकिल यात्रा का नगर में पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्व

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 10:52 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 10:52 PM (IST)
सपा के विकास कार्यो का फीता काट रही योगी सरकार: अतुल प्रधान
सपा के विकास कार्यो का फीता काट रही योगी सरकार: अतुल प्रधान

थानाभवन (शामली): सपा की जनजागरण साइकिल यात्रा का नगर में पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल प्रधान ने सपा की नीतियों के विषय में उपस्थित लोगों को जानकारी दी।

loksabha election banner

सहारनपुर से प्रारंभ हुई सपा की जनजागरण साइकिल यात्रा के गुरुवार को नगर में पहुंचने पर सपा नेता सुभाष कश्यप के प्रतिष्ठान पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। पत्रकार वार्ता में सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल प्रधान ने कहा सपा शासन में प्रदेश में जो योजनाओं व विकास कार्यो को कराया गया था, अब सरकार उनके फीते काट रही है। सपा ही गरीब, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों सहित हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का आह्वान किया। सुभाष कश्यप, सुशील पांचाल, डा. राजकुमार कश्यप, मंजू आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व तुषार के प्रतिष्ठान पर जिला पंचायत सदस्य शेर ¨सह राणा के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रमोद राणा, प्रदीप राणा, सतीश चैयरमैन, विवेक गोयल, संजय गोयल, अजय राणा आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.