Move to Jagran APP

भैया दूज पर बसें रही फुल

शामली : भैया दूज पर रोडवेज और प्राइवेट बसें यात्रियों से खचाखच भरी नजर आई। अधिकांश बसों क

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Oct 2017 12:20 AM (IST)Updated: Sun, 22 Oct 2017 12:20 AM (IST)
भैया दूज पर बसें रही फुल
भैया दूज पर बसें रही फुल

शामली : भैया दूज पर रोडवेज और प्राइवेट बसें यात्रियों से खचाखच भरी नजर आई। अधिकांश बसों की छतों पर भी यात्री सवार दिखे। भारी संख्या में लोगों के आवागमन के चलते शहर की सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली। लोग जाम से बचने के लिए भारी मशक्कत करते नजर आए।

loksabha election banner

शनिवार सुबह से भैया दूज त्योहार के मद्देनजर सड़कों पर भारी ट्रैफिक नजर आया। सड़कों पर भारी संख्या में बाइकें और कारें दिखी। इसके चलते शहर की यातायात व्यवस्था भी ध्वस्त होती नजर आई। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर भी सुबह से ही यात्रियों की चहल-पहल दिखी। रोडवेज बसों की संख्या कम होने और बसों के जाम में फंसने के चलते यात्रियों को काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ा। प्राइवेट बस स्टैंड पर भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। यात्रियों की संख्या बढ़ने के चलते लोगों को बसों की छतों पर भी खतरों भरा सफर करना पड़ा। रोडवेज के अलावा प्राइवेट बसों में भी शाम तक यात्रियों की भीड़ नही टूटने के चलते प्राइवेट बस संचालकों के चेहरे भी खिलते नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.