कार-बाइक की टक्कर में भाई-बहन घायल
संवाद सूत्र, कैराना : पानीपत-खटीमा मार्ग पर कार सवार ने बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मारक
संवाद सूत्र, कैराना : पानीपत-खटीमा मार्ग पर कार सवार ने बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार को क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुनहैटी निवासी ममता व गो¨वदा शामली से दवाई लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह पानीपत खटीमा राजमार्ग पर स्थित भास्कर स्कूल के सामने पहुंचे तो सामने से तेजगति से आई कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबूलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत ¨चताजनक बनी हुई है। बताया जाता है कि टक्कर मारने वाली कार ईको स्पोटर्स थी। दुर्घटना की तहरीर देर शाम तक दर्ज नहीं हो पायी थी।
एक अन्य दुर्घटना में शुक्रवार को नगर के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी जावेद पुत्र मुरसलीन व पुराना बाजार निवासी तालिब पुत्र असगर अपनी बाइक से बाइपास से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।