Move to Jagran APP

यमुना में डूबे किशोर शव बरामद

कांधला थानाक्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में यमुना नदी में नहाने के लिए गया किशोर डूब गया था। तीन दिन बाद किशोर का शव जनपद बागपत के गांव बोढ़ा से बरामद हुआ। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 10:45 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 05:58 AM (IST)
यमुना में डूबे किशोर शव बरामद
यमुना में डूबे किशोर शव बरामद

शामली, जेएनएन। कांधला थानाक्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में यमुना नदी में नहाने के लिए गया किशोर डूब गया था। तीन दिन बाद किशोर का शव जनपद बागपत के गांव बोढ़ा से बरामद हुआ। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

loksabha election banner

कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पावटी कलां निवासी 14 वर्षीय आजम क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में ईद के दिन अपने मामा के घर पर आया था। तीन दिन पहले आजम अपने मामा के लड़के वादिल, फुरकान व वासिद के साथ यमुना नदी में नहाने के लिए गया था। यमुना नदी के तेज बहाव के चलते किशोर आजम यमुना नदी में डूब गया था। सूचना पर सैंकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे। उसके बाद से ही पुलिस व पीएसी बल और गोताखोरों की मदद से किशोर को तलाशती रही थी। बुधवार को ग्रामीणों ने जनपद बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव टांडा पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र के गांव बोढ़ा में यमुना किनारे एक किशोर का शव पड़ा है। बागपत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की सूचना कांधला पुलिस को दी। सूचना पर गंगेरू पुलिस चौकी इंचार्ज राजकुमार चंदेल किशोर के परिजनों को लेकर मौके पर पहुंचे, तो शव की पहचान आजम के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.