भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाबा टिकैत को किया याद
भाकियू के संस्थापक और किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 85 वीं जयंती के मौके कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
शामली, जेएनएन। भाकियू के संस्थापक और किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 85 वीं जयंती के मौके कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
मंगलवार को नगरपालिका सभागार में महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि बाबा टिकैत ने आजीवन किसानों की लड़ाई लड़ी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे हमेशा किसानों की सेवा के लिए कार्य करते रहेंगे। किसान हित ही उनके लिए सर्वोपरि होगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, संजीव राठी, योगेंद्र पंवार, दीपक शर्मा, चौ. गय्यूर हसन, ओमपाल सैनी, अमरीश, लोकेंद्र, सतपाल मलिक, तस्व्वर अली, मुनव्वर हसन, अमरदीप लाटियान, राजबीर मुंडेट, अजित निर्वाल, अमजद, सद्दाम आदि मौजूद रहे।