महापंचायत की तैयारियों में जुटे भाकियू कार्यकर्ता
शामली जेएनएन। शामली के कैराना में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को
शामली, जेएनएन। शामली के कैराना में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होने जा रही महापंचायत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में प्रदेश प्रवक्ता ने दर्जनों गांवों का दौरा किया। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया है।
कृषि कानूनों के विरोध में किसान करीब आठ माह से दिल्ली बार्डर पर आंदोलनरत हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में महापंचायत करने की घोषणा की है। महापंचायत के आयोजन की जिम्मेदारी भारतीय किसान यूनियन को सौंपी गई है, जिसे लेकर भाकियू कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।
रविवार को भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार कैराना पहुंचे। उन्होंने पावटीकलां, बीबीपुर हटिया, दभेड़ीखुर्द, गंदराऊ, मंडावर व बसेड़ा आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान किसानों से संपर्क किया और उनसे महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। इसके बाद प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार गांव गोगवान में भाकियू के ग्राम अध्यक्ष आमिर अली के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें महापंचायत की तैयारियों में जी-जान से जुट जाने को कहा गया। इस दौरान चौधरी संजीव, चौधरी अजीत निर्वाल, चौधरी ओमबीर, चौधरी इरफान, जिला सचिव चौधरी असजद दभेड़ीखुर्द, तसव्वर अली, चौधरी जहांगीर चौहान आदि मौजूद रहे।
....
दिसंबर में होंगे प्रांतीय पदाधिकारियों के चुनाव
शामली, जेएनएन। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई और संगठन के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। दिसंबर में प्रांतीय पदाधिकारियों के चुनाव होंगे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि अगस्त और सितंबर में पूरे प्रदेश में नगर इकाइयों के चुनाव होंगे। इसके बाद जिला इकाइयों के चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, मंत्री, संगठन मंत्री और दो कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए दिसंबर में 15 से 25 दिसंबर के बीच चुनाव होंगे। जल्दी तिथि और स्थान तय कर दिए जाएंगे।
कोरोना संक्रमण के चलते कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ाया गया था। अगले साल की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इससे पहले ही संगठन के चुनाव संपन्न करा दिए जाएंगे। वहीं, बैठक में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के राष्ट्रीय अभियान के बारे में भी चर्चा हुई। कंफेडेरशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले 24 जुलाई से अभियान शुरू होगा। चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के प्रति सभी को प्रेरित किया जाएगा। बैठक में सुभाष धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, सूर्यवीर सिंह, रवि संगल, अमन गर्ग, राजेश जैन, अनुज गोयल व आशु पुरी मौजूद रहे।