Move to Jagran APP

संकल्प पत्र का कोई वादा पूरा नहीं किया भाजपा ने : सुधीर

चार साल से सत्ता चला रही भाजपा ने संकल्प पत्र में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। इसलिए जनता अब भाजपा से निराश है और सपा की ओर देख रही है। यह बात सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुधीर पंवार ने कही। वह गांव भैंसवाल में आयोजित सपा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 11:02 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 11:02 PM (IST)
संकल्प पत्र का कोई वादा पूरा नहीं किया भाजपा ने : सुधीर
संकल्प पत्र का कोई वादा पूरा नहीं किया भाजपा ने : सुधीर

शामली, जागरण टीम। चार साल से सत्ता चला रही भाजपा ने संकल्प पत्र में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। इसलिए जनता अब भाजपा से निराश है और सपा की ओर देख रही है। यह बात सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुधीर पंवार ने कही। वह गांव भैंसवाल में आयोजित सपा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को भैंसवाल स्थित प्रो. सुधीर पंवार के आवास पर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता शरीफ प्रधान पलठेड़ी और संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ताना ने किया। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पंवार ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता ने उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। आज सभी की निगाहें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर लगी हैं। दूसरी पार्टियों के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेना चाहते हैं, लेकिन कोरोना प्रोटोकाल के कारण संख्या सीमित रखी गई। कोरोना गाइडलाइन में परिवर्तन के बाद अन्य इच्छुक लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। प्रो. ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में गांव ताना से तीरथपाल हरिजन, रविन्द्र कोरी, सुधीर कश्यप, रामबीर, रवि कश्यप, नन्हा राम, बिट्टू प्रधान, चौधरी बिलाल, राजन तेजान, प्रदीप कुमार, गोपाल कश्यप तथा जलालपुर से डा. बिनोद शर्मा, राजेश शर्मा, सतीश, भूपेन्द्र सैनी, जाफ़रपुर, सलेक, महरमपुर, अंग्रेज कश्यप दरगाहपुर आदि शामिल रहे।

दर्जनों लोगों के काटे चालान

कैराना : शुक्रवार को एसपी के आदेशानुसार नगर के चौक बाजार, कांधला तिराहा आदि स्थानों पर पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने व फेस मास्क का उपयोग न करने वाले लोगों को फटकार लगाई। पुलिस ने दर्जनों लोगों के चालान किए। संसू पुलिस ने बाजारों में बंद कराई दुकानें

कैराना : नगर के बाजारों में पुलिस ने गश्त की। इस दौरान छूट की अवधि समाप्त होने पर दुकानें बंद करा दी गई। शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। वहीं अन्य दिनों में डीएम ने सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दुकानें खोलने की छूट दे रखी है। शुक्रवार को पुलिस ने बाजारों में गश्त की। इस दौरान छूट की अवधि समाप्त होते ही पुलिस ने दुकानों को बंद करा दिया। संसू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.