Move to Jagran APP

चंद्रशेखर की रिहाई को भीम आर्मी का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, शामली : चंद्रशेखर आजाद की महाराष्ट्र में हुई गिरफ्तारी के विरोध में भीम

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 09:11 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 09:11 PM (IST)
चंद्रशेखर की रिहाई को भीम आर्मी का प्रदर्शन
चंद्रशेखर की रिहाई को भीम आर्मी का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, शामली : चंद्रशेखर आजाद की महाराष्ट्र में हुई गिरफ्तारी के विरोध में भीम आर्मी एकता मिशन कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। चंद्रशेखर व अन्य साथियों की रिहाई की मांग करते हुए प्रशासन के माध्यम से महाराष्ट्र के राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।

loksabha election banner

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद 29 दिसंबर को मुंबई में रैली करना चाहते थे। प्रशासन ने इसके लिए अनुमति भी दी थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चंद्रशेखर और अन्य साथियों को रैली में जाने से रोक लिया गया। महाराष्ट्र पुलिस ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ दु‌र्व्यवहार भी किया। गत 28 दिसंबर को चंद्रशेखर और उनके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें एक होटल में नजर बंद कर रखा गया। शासन प्रशासन का यह रवैया संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अपनी बात रखने का अधिकार संविधान सभी को देता है। पुलिस ने पुलिस ने गिरफ्तारी कर अभिव्यक्ति की आजादी प्रदान करने वाले आर्टिकल-19 का उल्लंघन किया है। उन्होंने चंद्रशेखर को तत्काल रिहा करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने रैली नहीं करने दी तो भारत बंद करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रकट करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में अनुज भारती, राजू गौतम, नीटू, गौतम, रजनीश कुमार, गो¨वद, हितेश, हिमांशु, बंटी, शुभम, राहुल, अमित केडी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.