भीम आर्मी ने कलक्ट्रेट में बुलंद की आवाज
शामली: भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने असामाजिक तत्वों पर जंतर-मंतर पर देश के सं
शामली: भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने असामाजिक तत्वों पर जंतर-मंतर पर देश के संविधान का आपमान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए भीम आर्मी ने 48 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तार की मांग उठाई है। इसके लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
भीम आर्मी एकता मिशन के दर्जनों पदाधिकारियों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम इंद्र विक्रम ¨सह को सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि आठ अगस्त को कुछ मनुवादी और असमाजिक तत्वों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान को जलाया गया। बाबा साहब को अपमानित किया गया, लेकिन उसके बावजूद भी भारत सरकार चुप्पी साधे हुए है। आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि भारत में अराजकता फैली हुई है। भारत के संविधान को प्रत्यक्ष रूप से जलाया जाना अत्यंत दुखदायी है। देश में शिष्टाचार का कोई महत्व नहीं रह गया है। यदि ऐसा होता रहा तो अन्य देशों के लोग भी फायदा उठाएंगे। उन्होने ऐसे देशद्रोही लोगों के खिलाफ देशद्रोह, एससी एसटी में कार्रवाई की मांग की है।
चेतावनी दी कि यदि 48 घंटों में कार्रवाई नहीं होती तो वह आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर विशाल, दीपक, हर्ष, प्रमोद, राहुल, अविनाश, शुभम, सचिन कुमार, रोहित, उत्तम, संजीव, गौरव, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।