Move to Jagran APP

घरों में वट सावित्री पूजा, महिलाओं ने रखा व्रत

शामली जेएनएन पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के लिए शुक्रवार को महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की और व्रत रखा। लॉकडाउन के चलते घरों में ही पूजा-अर्चना की गई। साथ ही महिलाओं ने बुजुर्गाें को उपहार देकर आशीर्वाद लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 11:25 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 06:01 AM (IST)
घरों में वट सावित्री पूजा, महिलाओं ने रखा व्रत
घरों में वट सावित्री पूजा, महिलाओं ने रखा व्रत

शामली, जेएनएन : पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के लिए शुक्रवार को महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की और व्रत रखा। लॉकडाउन के चलते घरों में ही पूजा-अर्चना की गई। साथ ही महिलाओं ने बुजुर्गाें को उपहार देकर आशीर्वाद लिया।

loksabha election banner

वट सावित्री व्रत पर वैसे तो अधिकांश महिलाएं घर में पूजन करती रही हैं, लेकिन काफी महिलाएं वट वृक्ष पर भी जाती थी। लॉकडाउन के कारण कोई महिला पूजन के लिए घर से बाहर नहीं निकली। हालांकि बाजार में पूजन सामग्री की खरीददारी हुई। शुक्रवार सुबह से महिलाओं ने व्रत और पूजन की तैयारियां शुरू कर दी थी। परिवार के सदस्यों से सुबह वट वृक्ष के टहनी मंगा ली गई थी। कलश और गमले आदि में स्थापित कर लिया था। इसके बाद थाली-टोकरी आदि में पूजन सामग्री सजाई गई। साथ ही भोग लगाने के लिए पूरी, हलवा, खीर आदि बनाए गए। इसके बाद विधि-विधान के साथ पूजन किया गया। गमले और कलश में स्थापित वट वृक्ष की टहनी पर सूत लपेटते हुए परिक्रमा की गई और पति की दीर्घायु व परिवार की सुख-शांति की कामना की गई। पूजन के बाद घर के बड़े-बुजुर्गों को उपहार में वस्त्र, नकदी आदि दी गई और उनसे आशीर्वाद लिया। काकानगर निवासी अनुपमा वत्स ने बताया कि घर के पास एक मंदिर में वट वृक्ष है। हर साल यहीं पर जाकर पूजा करती थी, लेकिन इस बार घर पर ही पूजन किया। सीबी गुप्ता कॉलोनी निवासी निकुंज राठी ने बताया कि सुबह ही पति से वट वृक्ष की टहनी मंगवा ली थी। पंडित कमल शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत होता है। काफी महिलाओं ने घर में पूजन करने की विधि के बारे में जानकारी ली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.