हेल्दी बेबी शो में मम्मी ने किया कैटवॉक
संवाद सूत्र, ¨झझाना : रविवार को मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित सेंट आरसी सीनियर सेकेंडरी
संवाद सूत्र, ¨झझाना : रविवार को मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित सेंट आरसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हेल्दी बेबी मम्मी शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छोटे बच्चों की मम्मी ने ¨स¨गग चेयर व डांस प्रतियोगिता में भाग लिया। कॉलेज प्रबंधन ने जीतने वाली मम्मीओ को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित सेंट आरसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व चेयरमैन अर¨वद संगल की धर्मपत्नी मीनू संगल ने प्रबंधक प्रमोद सरोहा व अर¨वद के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने सबसे पहले वेलकम गीत की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। उसके बाद बच्चों की मम्मी ने कैटवॉक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें पहले तीन स्थान पर आई मम्मी को पुरस्कृत किया गया। ¨स¨गग चेयर में भी बच्चों की मम्मी ने भाग लिया। बीच-बीच में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि मीनू संगल ने मातृशक्ति को विश्व की सबसे मजबूत शक्ति बताया। बच्चों ने सेव गर्ल नामक शीर्षक से एक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अंगद व सजल पहले स्थान पर रहे। कार्यक्रम के उपरांत सभी बच्चों की मम्मी व बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य देवेंद्र तोमर, अर¨वद कुमार, पूजा, मास्टर जाहिद व हरिओम आदि मौजूद रहे ।