अयूब जंग बने कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
अयूब जंग को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। मुनव्वर राणा को प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
शामली, जेएनएन। अयूब जंग को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। मुनव्वर राणा को प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि अयूब जंग को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार के निर्देश पर मनोनीत किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ, अनुसूचित प्रकोष्ठ आदि ने बधाई दी। अयूब जंग को जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, जुनेद खान, धीरज उपाध्याय, रामशरण नामदेव, महाबीर सैनी, राधेश्याम सैनी, हारुन अंसारी, टोनी गिरी, राहुल शर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
-वोटर लिस्ट चस्पा
शामली: जिला बार एसोसिएशन शामली के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। चुनाव के मद्देनजर कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं की वोटर लिस्ट चस्पा की गई। महासचिव अरविद जावला ने बताया कि बार में 20 नए अधिवक्ता वोटर लिस्ट में शामिल किए गए हैं। इसके तरह अब जिला बार एसोसिएशन में कुल 179 अधिवक्ता शामिल हो चुके हैं। इस वोटर सूची पर बुधवार की दोपहर 12 बजे तक आपत्ति का समय है। इसी समय तक नई वोट भी बनवाई जा सकेगी।
-कृषि कानून का विरोध किया
बनत: जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के कृषि कानून का पुरजोर तरीके से विरोध किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि कई दिनों से देश के अन्नदाता शांतिपूर्वक अपनी मांगे मनवाने के लिए देश के विभिन्न भागों में कृषि कानून का विरोध किया जा रहा है। संपूर्ण भारत में जिला स्तर पर कानून के विरोध में शांतिपूर्वक प्रदर्शन व उपवास भी किया जा रहा है, लेकिन सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाकर दबाने का प्रयास कर रही है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि अधिवक्ता पूरी तरह से किसानों के साथ है और उनके आंदोलन का समर्थन करते है।