कालेज खुलते ही सक्रिय हुई एंटी रोमियो स्क्वाड
सोमवार को सुबह कालेज खुलते ही एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय हो उठी। टीम ने छात्राओं के कालेजों पर पहुंच कर संदिग्धों पर नजर रखी कई युवकों को चेतावनी भी दी।
शामली, जेएनएन। सोमवार को सुबह कालेज खुलते ही एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय हो उठी। टीम ने छात्राओं के कालेजों पर पहुंच कर संदिग्धों पर नजर रखी, कई युवकों को चेतावनी भी दी।
प्रदेश में शासन के आदेश पर नारी शक्ति मिशन शुरू किया गया है। मिशन के तहत महिलाओं से संबंधित अपराधों के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया है। पुलिस सहित अन्य विभाग भी महिलाओं को मिशन के बारे में जानकारी दे रहे है। सोमवार को सात माह स्कूल-कालेज खुले है। इसी के चलते छेड़छाड़ के मद्देनजर एंटी रोमियो स्कवायड छात्राओं के कालेज पर जा पहुंचा। बाजारों में भी टीमों ने घूमना शुरू कर दिया था। महिला थाना पुलिस टीम भी बाजारों में भ्रमण पर निकली हुई है। इन टीमों ने कालेजों के आसपास अकारण घूमने वाले युवकों को रोक कर पूछताछ की और इस दौरान कई युवकों को चेतावनी भी दी गई। महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि महिला अपराधों के बारे में महिलाओं को जानकारी दी जा रही है। उन्हें जागरूक किया जा रहा है। नगर कोतवाली शामली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने नगर में विभिन्न स्थानों पर युवतियों को नारी शक्ति मिशन के बारे में जानकारी दी।