Ankit Baliyan Murder: दो शूटरों के ढेर होने के बाद गोगी गैंग की सोशल मीडिया से दूरी, इंस्टाग्राम से 4000 सदस्यों को हटाया
Ankit Baliyan Murder: दो शूटरों के ढेर होने के बाद गोगी मान गैंग ने अपने इंस्टाग्राम ग्रुप से सभी पुरानी ...और पढ़ें

हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी (फाइल फोटो) और अंकित का फाइल फोटो।
HighLights
इंस्टाग्राम से गैंग ने सभी पुरानी पोस्ट को हटाया।
ग्रुप की सभी 84 फोटो को भी डिलीट कर दिया।
जागरण संवाददाता, शामली। अंकित हत्याकांड के बाद शामली पुलिस ने दो शूटरों को ढेर कर दिया, जिसके बाद गोगी गैंग में खौफ साफ दिखाई दे रहा है। अब तक सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले बदमाशों ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। इंस्टाग्राम पर गोगी मान ग्रुप बनाया हुआ था, जिसमें लगभग चार हजार लोग जुड़े हुए थे।
सोमवार रात ग्रुप से जुड़े सभी सदस्यों को हटा दिया गया और ग्रुप में मौजूद सभी 84 फोटो को भी डिलीट कर दिया गया। इससे माना जा रहा है कि बदमाशों में दहशत है, और पुलिस ग्रुप के जरिये उन तक पहुंच सकती है।
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद इंटरनेट मीडिया पर गोगी गैंग पूरी तरह से सक्रिय था। कुछ पोस्ट भी डाली जा रही थी। सोमवार को शामली पुलिस की कार्रवाई में दो शूटर ढेर हो गए थे, जिसके बाद से गोगी गैंग ने इंटरनेट मीडिया से भी दूरी बना ली है।
इंस्टाग्राम पर गोगी मान ग्रुप बनाया हुआ है, जिसमें गैंग के सदस्य और अन्य लोग जुड़े हुए हैं। उस पर 84 पोस्ट डाली हुई थी, जो सोमवार को हुए मुठभेड़ के बाद हटा ली गई। इसके साथ ही ग्रुप पर करीब चार हजार से अधिक लोग जुड़े हुए थे। सभी को भी अनफालो कर दिया गया है।
अब ग्रुप पर किसी भी तरह की गतिविधि नहीं हो रही है। हालांकि अलग-अलग आइडी बनाकर कुछ पोस्ट डाली जा रही हैं। हत्या से पहले भी एक पोस्ट डाली गई थी, जो धमकी भरी थी। बाद में उसे हटा दिया गया था। सोमवार रात फिर से एक पोस्ट डाली गई थी। अब पुलिस भी संबंधित पोस्ट की जांच में जुट गई है।
हालांकि बाद में उस पोस्ट को भी हटा दिया गया था। उधर, हत्याकांड के दौरान शूटरों ने स्नैप चैट की जिन आइडी का इस्तेमाल किया था। अब उनको भी हटा दिया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गैंग शामली पुलिस की कार्रवाई पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि गोगी गैंग से जुड़े सोशल मीडिया ग्रुपों पर नजर रखी जा रही है।
