Move to Jagran APP

प्रशासन जागा, सन्नाटे में डूबे पंप

संवाद सूत्र कैराना बायोफ्यूल कंपनी के लाइसेंस की आड़ में चल रहे डीजल-पेट्रोल के अवैध का

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 10:25 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 10:25 PM (IST)
प्रशासन जागा, सन्नाटे में डूबे पंप
प्रशासन जागा, सन्नाटे में डूबे पंप

संवाद सूत्र, कैराना : बायोफ्यूल कंपनी के लाइसेंस की आड़ में चल रहे डीजल-पेट्रोल के अवैध कारोबार पर आखिर प्रशासन नींद से जागा। शुक्रवार को जांच टीम दल-बल के साथ कैराना और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची। जांच टीम के पहुंचने से पहले ही अवैध पेट्रोल पंप कारोबारी पंप पर ताले लगाकर फरार हो गए। पंपों पर सन्नाटा मिला। मशीनों को पॉलीथिन व कपड़े से ढका हुआ था। टीम ने इस दौरान पंपों का बाहरी स्थलीय निरीक्षण किया।

loksabha election banner

नगर में आधा दर्जन से अधिक बॉयोफ्यूल पंप की स्थापना की गयी है। इन पंप केवल बॉयो डीजल बेचा जाना था। पंप संचालकों ने इन पंपों पर बाकायदा डीजल व पेट्रोल की मशीन लगाकर तेल की बिक्री शुरू कर दी। पंप पर मेरठ व अन्य शहरों से अवैध तेल लाकर टैंकर में डाला गया और उसे मशीन के माध्यम से वैध पंप की तरह बेचा जाने लगा। रातो रात आकार लेने वाले इन पंपों का जागरण ने राजफाश किया। तेल के इस अवैध काले कारोबार पर लगातार खबरें प्रकाशित की गयी। शुरूआत में आपूर्ति विभाग भी पंप को वैध बताकर लीपापोती करता रहा। जब आपूर्ति विभाग को तथ्यात्मक बिन्दुओं से अवगत कराते हुए खबर प्रकाशित की गयी तो वह बैकफुट पर आ गया। डीएम व एसडीएम के आदेश पर पांच सदस्य टीम का गठन किया गया और जांच के आदेश दिए गए। टीम भी चुनाव का बहाना बनाकर जांच में देरी करती रही। इन तथ्यों को भी जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। अवैध पंप व यहां चल रहे अवैध कारोबार लगातार जागरण की सुर्खियां बनी तो प्रशासनिक अधिकारी नींद से जागे। शुक्रवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में चार सदस्य टीम कैराना पहुंची। टीम ने ईदगाह रोड स्थित पंप की जांच की। टीम की जांच के दौरान पंप स्वामी द्वार ऑयल मशीन को पॉलीथिन से सील पाया गया। पंप के कार्यालय पर ताला लटका मिला। टीम ने आसपास के लोगों से पंप स्वामी का नाम पता पूछा और लौट आयी। गांव तीतरवाडा स्थित पंप पर भी टीम ने मशीन को पॉलीथिन से कवर हुआ पाया। यहां भी कोई नहीं मिला। तीसरा पंप नगर के खुरगान रोड पर स्थित है। यहां जांच कर टीम सदस्यों ने मशीनों की जांच की। मशीने नई थी। यहां भी पंप स्वामी मौके पर नहीं मिले। लोगों ने पंप मालिक की जानकारी दी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जगवीर सिंह, पूर्ति निरीक्षक तहसील कैराना संजय सिंह व नापतौल निरीक्षक मौजूद रहे। सीज होंगे पंप, होगी कार्रवाई

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि नगर व क्षेत्र में संचालित पंपों की जांच की जाएगी। अवैध रूप से संचालित पंप स्वामियों के खिलाफ एफआइआर करायी जाएगी। अवैध पंप की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच जारी रहेगी। डीएम को जल्द रिपोर्ट सौंपी जाएगी। पूर्ति निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि दो माह से अवैध पंप की बाढ़ आ गयी है। संबंधित कंपनी पंप लाइसेंस की जानकारी विभाग को देती है। इन पंप की कोई जानकारी नहीं मिली है। जल्द ही पंपों को हटाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.