Shamli News: सलाखों के पीछे पहुंचा नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपित
Shamli News महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के चलते थाना झिंझाना पुलिस नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोपित को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई थी।
जागरण संवाददाता, शामली: नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोपित को झिंझाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के चलते थाना झिंझाना पुलिस नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोपित को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई थी।
आरोपित सादिन निवासी ग्राम ओदरी के खिलाफ गत 16 मई को छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
गुरुवार को पुलिस ने आरोपित सादिन को ग्राम ओदरी थाना झिंझाना में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को कोर्ट में पेश करने के पश्चात जिला कारागार मुजफ्फरनगर भेज दिया गया है।