लोगों ने मनचले को पीटा, वीडियो वायरल
एक युवक पहले महिला को मोबाइल पर अश्लील बातें कर परेशान करता रहा। शुक्रवार रात वह मिलने के लिए उसके घर जा पहुंचा। वहां मोहल्लावासियों ने आरोपित को दबोच लिया। उसकी पिटाई कर दी। आरोपित पुलिस को सौंपा गया। देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया। यह मामला किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और इसकी वीडियो वायरल हो गई।
शामली, जेएनएन। एक युवक पहले महिला को मोबाइल पर अश्लील बातें कर परेशान करता रहा। शुक्रवार रात वह मिलने के लिए उसके घर जा पहुंचा। वहां मोहल्लावासियों ने आरोपित को दबोच लिया। उसकी पिटाई कर दी। आरोपित पुलिस को सौंपा गया। देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया। यह मामला किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और इसकी वीडियो वायरल हो गई।
कुछ दिन पहले एक युवक नगर में कोरोना सैंपल लेने वाली टीम के साथ काम करता था। कुछ दिन पहले ही उसने काम छोड़ा था। उक्त युवक नगर की एक कालोनी में सैंपल लेने के लिए गया था। वहां रहने वाली एक महिला का मोबाइल नंबर किसी तरह युवक ने प्राप्त कर लिया। इसके बाद आए दिन वह महिला को मोबाइल पर काल कर परेशान करने लगा। जिससे महिला परेशान हो उठी। शुक्रवार को महिला ने इस बारे में अपने पति को जानकारी दी। हद तो उस समय हो गई, जब आरोपित युवक शुक्रवार रात में महिला के घर जा पहुंचा, शोर मचाने पर उसे मोहल्लावासियों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। किसी ने इस दौरान पिटाई की वीडियो बना ली। जिसे रात में ही वायरल कर दिया गया। मोहल्लावासियों ने सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाकर आरोपित युवक सौंप दिया। नगर कोतवाली शामली के एसएसआई सत्य नारायण दहिया ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। दोनों पक्षों ने समझौता हो गया था।
मारपीट का आरोप
कांधला थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी मोहसीन ने शनिवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसे गांव के एक युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।