Move to Jagran APP

यमुना में उफान आने से दशहत, 9.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

जागरण संवाददाता, शामली : यमुना में उफान के बावजूद 9.20 लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा गय

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 10:18 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 10:18 PM (IST)
यमुना में उफान आने से दशहत, 9.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा
यमुना में उफान आने से दशहत, 9.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

जागरण संवाददाता, शामली :

loksabha election banner

यमुना में उफान के बावजूद 9.20 लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। इससे कैराना और खादर क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। हथिनीकुंड बैराज से छोडे़ गए पानी से जलस्तर में इजाफा तय है।

तीन दिन से पहाड़ों के साथ मैदान में भी बारिश का सिलसिला चल रहा था। रविवार को यमुना का जलस्तर 228.15 मीटर था। सोमवार को 229.70 मीटर पर पहुंच गया। मंगलवार सुबह यमुना 230.30 मीटर पर पहुंच गई थी और शाम होते-होते जलस्तर 230.60 मीटर हो गया। खतरे का निशान 231 मीटर है। मंगलवार को 9.20 लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। ड्रेनेज विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा कम हो रही है। पहाड़ों पर भारी बारिश नहीं हुई तो दो दिन बाद ही यमुना का जलस्तर कम होने लगेगा। एसडीएम कैराना सुरजीत कुमार का कहना है कि बाढ़ सुरक्षा संबंधित विभागों सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जलस्तर पर लगातार निगाह रखी जा रही है।

----------

मंगलवार को छोड़ा गया पानी

शाम चार बजे, 50306 क्यूसेक

दोपहर तीन बजे, 58868 क्यूसेक

दोपहर दो बजे, 73437 क्यूसेक

दोपहर एक बजे, 92541 क्यूसेक

दोपहर 12 बजे, 120203 क्यूसेक

सुबह 11 बजे, 127486 क्यूसेक

सुबह दस बजे, 127486 क्यूसेक

सुबह नौ बजे, 134912 क्यूसेक

सुबह आठ बजे, 134912 क्यूसेक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.