साढ़े छह किलो के बच्चे को दिया जन्म
शामली: एक महिला ने छह किलो तीन सौ ग्राम के बच्चे को जन्म दिया है। सिजेरियन डिलीवरी होने क
By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Jul 2018 09:49 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 09:49 PM (IST)
शामली: एक महिला ने छह किलो तीन सौ ग्राम के बच्चे को जन्म दिया है। सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद जच्चा व बच्चा स्वस्थ हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मां के अच्छे खान-पान के कारण नवजात का वजन सामान्य से ज्यादा है।
मंगलवार देर रात शामली के भूरा गांव निवासी डा. इरशाद की पत्नी रूबीना ने एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। रूबीना का यह चौथा बच्चा है जो सिजेरियन से हुआ है। डा. सलीम चौधरी ने बताया कि सामान्य तौर पर नवजात शिशु का वजन ढाई से तीन किलो के बीच होता है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय सैनी का कहना है कि यह सामान्य बात है। पांच-साढ़े पांच किलो के बच्चे होते रहते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें