609 प्रवासी 21 बसों से हुए अपने जिलों के लिए रवाना
शामली जेएनएन प्रवासियों को लगातार उनके घरों तक पहुंचाने का काम हो रहा है। शुक्रवार को हरियाणा से आने वाले उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 609 प्रवासी श्रमिकों को थर्मल स्क्रीनिग के बाद रवाना कर दिया गया है 21 बसों से इन्हें भेजा गया है।
शामली, जेएनएन : प्रवासियों को लगातार उनके घरों तक पहुंचाने का काम हो रहा है। शुक्रवार को हरियाणा से आने वाले उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 609 प्रवासी श्रमिकों को थर्मल स्क्रीनिग के बाद रवाना कर दिया गया है 21 बसों से इन्हें भेजा गया है।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना वायरस के ²ष्टिगत हरियाणा राज्य से आने वाले उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के रहने वाले 609 प्रवासी श्रमिकों को आश्रय स्थल पर छोड़ा गया था। सभी प्रवासियों की मेडिकल स्क्रीनिग करने के बाद उनको खाना-पीना खिलाकर यूपी रोडवेज की 21 बसों से संबंधित जनपदों के लिए रवाना कर दिया गया है। 609 प्रवासियों में से कोई भी प्रवासी जनपद शामली का रहने वाला नहीं है। ये सभी लखीमपुर खीरी, बहराइच, गाजीपुर, उन्नाव आदि अन्य जनपदों के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित जिले के जिलाधिकारी को इनके संबंध में अवगत करा दिया गया है।इसलिए प्रोटोकॉल के हिसाब से इनको वहां पर भी रखा जाएगा। शामली से सभी श्रमिकों को खाना खिलाकर भेजा गया है।