घर- घर कोविड-19 सर्विलांस अभियान में काम करेंगी 484 टीम
शामलीजेएनएन मुख्यमंत्री के निर्देश पर घर- घर कोविड-19 सर्विलांस अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। पांच से 15 जुलाई तक अभियान चलेगा। इसके लिए 484 टीम बनाई गई हैं और एक टीम को एक दिन में 50 घरों के सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिग का लक्ष्य दिया गया है। अभियान की प्रभावी मॉनिटिरंग होगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और दिशा-निर्देश दिए।
शामली,जेएनएन: मुख्यमंत्री के निर्देश पर घर- घर कोविड-19 सर्विलांस अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। पांच से 15 जुलाई तक अभियान चलेगा। इसके लिए 484 टीम बनाई गई हैं और एक टीम को एक दिन में 50 घरों के सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिग का लक्ष्य दिया गया है। अभियान की प्रभावी मॉनिटिरंग होगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चलने वाले विशेष अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अगर लापरवाही सामने आई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। थर्मल स्क्रीनिग के साथ लोगों को बचाव के लिए सावधानी बरतने के बारे में भी जागरूक भी करना है और जागरूकता संबंधित पोस्टर भी चस्पा किए जाने हैं। अभियान के तहत गंभीर रोगियों की अलग से सूची भी बनाई जानी है। उनकी प्राथमिकता पर जांच कराई जाएगी और जरूरत के मुताबिक उपचार भी कराया जाएगा। पल्स पोलिया अभियान की तर्ज पर माइक्रो प्लान तैयार वृहद स्तर पर अभियान संचालित होता है। अगर किसी व्यक्ति के द्वारा अभियान का विरोध किया गया या जांच करने से मना किया तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि प्लान बना लिया गया है। अभियान में 484 टीमों को द्वारा कार्य किया जाएगा। बैठक में एसीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. राजकुमार सागर, डॉ. सत्यपाल, डॉ. सफल कुमार आदि मौजूद रहे।