जनपद में 37 जगह पर बनेगी अस्थाई गोशाला
- गोशाला संचालक जन्मे नर या मादा बच्चे का रखेंगे रिकार्ड - गांवों में घर-घर सत्यापन कर ि
- गोशाला संचालक जन्मे नर या मादा बच्चे का रखेंगे रिकार्ड
- गांवों में घर-घर सत्यापन कर गिनी जाएगी गोवंश की संख्या
जागरण सवांददाता, शामली:
गोवंश द्वारा किसानों की फसलों को खराब करने के मामले में जिला प्रशासन काफी गंभीर दिख रहा है। जिलाधिकारी अखिलेश ¨सह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में 37 स्थानों को चिन्हित कर वहां अस्थाई गोशाला बनाई जाएगी। जिसमें गोवंश को रखा जाएगा। डीएम ने चेताया कि यदि किसी पशुपालक ने पशु को खुला छोड़ा तो उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल के संबंध में डीएम अखिलेश ¨सह ने बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया किया कि पंचायत राज विभाग के जो भी सचिव हैं। वह गांव में जाकर घर-घर गोवंश का सत्यापन कर रिकॉर्ड बनाएंगे। इसमें व्यक्ति के पास कितनी गाय हैं, जो गर्वित गाय हैं। उनको चिन्हित करेंगे।
उन्होंने कहा कि गाय ने नर या मादा जो भी बच्चा दिया है, उसका अभिलेख रखा जाएगा। इसके साथ ही पशु पालकों को पशु को घर में रखने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कृषि, नगर विकास, ग्राम विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि मनरेगा योजना के मार्गदर्शिका के अनुबंध 36 के अनुसार मनरेगा व डेयरी तथा पशुपालन विभाग के मध्य कन्वर्जेंस के अंतर्गत चारागाह कार्य अनुभव कार्य श्रेणी में संचालित है। जिसके अंतर्गत भूमि समतलीकरण कार्य के लिए घास का रोपण पशुओं के प्रयोग के लिए तालाब की खुदाई व वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विकास खंड के समस्त ग्राम सभाओं में जहां निराश्रित बेसहारा गोवंश की समस्या है। वहां अस्थाई आश्रम स्थल के लिए उपलब्ध गोचर भूमि का प्रबंधन किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों के सहयोग से गोवंश को आश्रम में लाए जाने की व्यवस्था भी की जाएगी।
इस दौरान अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना के लिए पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने पांच लाख रुपये की सहायता दी है। इसी दौरान भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी एक लाख कि मदद व समस्त चेयरमैन ने 50-50 हजार की मदद करने के लिए धनराशि दी। इस दौरान विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एडीएम केबी ¨सह, चेयरमैन जलालाबाद अब्दुल गफ्फार समेत विभिन्न चेयरमैन व अधिकारी आदि मौजूद रहे।