जिले में 26 कोरोना पाजिटिव मिले, सक्रिय केस 190
जिले में गुरुवार को 26 कोरोना पाजिटिव मिले और कुल संख्या 2661 हो गई। 23 मरीज ठीक भी हुए। सक्रिय मरीजों की संख्या 190 है।
शामली, जेएनएन। जिले में गुरुवार को 26 कोरोना पाजिटिव मिले और कुल संख्या 2661 हो गई। 23 मरीज ठीक भी हुए। सक्रिय मरीजों की संख्या 190 है।
शामली शहर में माजरा रोड निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय व्यक्ति, 42 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय किशोर, 38 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय महिला, रेलपार निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, टीचर्स कालोनी निवासी 32 वर्षीय युवक, गगन विहार निवासी 28 वर्षीय युवक, विकासनगर निवासी 36 वर्षीय युवक, जैन मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव मिली। मकलपुर निवासी 28 वर्षीय युवती, 18 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय युवती, 28 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय किशोरी, 29 वर्षीय युवक, डीसीबी बैंक कैराना के 40 वर्षीय कर्मी, भैंसवाल निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति, झिझाना निवासी 17 वर्षीय किशोर, कासमपुर निवासी 30 वर्षीय युवती संक्रमित हैं। जलालाबाद के मोहल्ला कटेहरा बाजार अलीहसन में दो कोरोना पाजिटिव मिले। यहां पर कुल 80 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को चिन्हित किया जाएगा और सभी की जांच होगी।