होंडा सिटी कार से बरामद हुआ 16 कुंतल गोवंश का मांस
कैराना: खादर के इस्सोपुर खुरगान गांव पुलिस ने घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार की। पुलि
कैराना: खादर के इस्सोपुर खुरगान गांव पुलिस ने घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार की। पुलिस को देखकर आरोपित कार छोड़कर भाग गए। कार की डिग्गी से पुलिस ने 16 कुंतल गोवंश का मांस बरामद किया है। पुलिस ने जंगल में कां¨बग कर दो संदिग्ध बाइक भी बरामद की है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। गोकशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
गुरुवार सुबह कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव खुरगान के निकट यमुना नदी पर चे¨कग शुरू की। इस दौरान एक संदिग्ध होंडा सिटी कार को पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो कार सवार भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कार की घेराबंदी की तो कार सवार उसमें से उतरकर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसकी डिग्गी में 16 कुतंल गोवंश का मांस पॉलीथिन से लिपटा हुआ बरामद हुआ। पुलिस ने जंगल में कां¨बग की तो वहां से एक प्लेटिना व डिस्कर बाइक भी बरामद हुई। उपनिरीक्षक बाबू राम ने मुनतियाज, मोमिन, मुनव्वर व मुनतियाज निवासीगण इस्सोपुर खुरगान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। खादर क्षेत्र बना गोकशी का अड्डा
खादर क्षेत्र काफी समय से गोकशी का केंद्र बना हुआ है। यहां लगातार गोवंश की हत्या की जा रही है। कई बार छापे में पुलिस आरोपितों को रंगे हाथों पकड़ चुकी है। इसके बावजूद भी गोकशी नहीं रुक रही है। गौतस्कर हरियाणा राज्य से यमुना नदी के रास्ते प्रतिबंधित पशुओं को लाकर खादर में उनकी हत्या करते हैं। बचे अवशेषों को यमुना नदी में बहा दिया जाता है। इससे पूर्व भी इसी जंगल से कई बार भारी मात्रा गोवंश का मांस बरामद हो चुका है। गोकश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे हैं। गोवंश की हत्या के बाद अवशेषों को खेतों में भी फेंका जा रहा है। खेत से अवशेष बरामद होने पर पुलिस किसानों के खिलाफ कार्रवाई करती है। तीन महीने पहले भी पुलिस रंगे हाथों गोवंश की हत्या करते हुए एक आरोपित को पकड़ा था। खादर के खुरगान, बराला, नगलाराई समेत दर्जनों गांवों में गोकशी का खेल लंबे समय से जारी है। पुलिस की लापरवाही इस धंधे को बढ़ावा दे रही है।