Move to Jagran APP

मजलिस में आए त्रिपुरा के 14 युवक झिझाना में मिले

शामली जेएनएन दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन दरगाह में मजलिस के बाद त्रिपुरा के 14 युवक झिझाना स्थित एक मस्जिद में रह रहे थे। लॉकडाउन के बाद सख्ती होने पर जमात के सभी लोग झिझाना के दो घरों में शिफ्ट किए गए। मंगलवार को इसका पता चलने पर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को सभी को जांच के बाद उन्हीं दो मकानों में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया। दोनों मकानों के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 09:35 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 05:59 AM (IST)
मजलिस में आए त्रिपुरा के 14 युवक झिझाना में मिले
मजलिस में आए त्रिपुरा के 14 युवक झिझाना में मिले

शामली, जेएनएन: दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन दरगाह में मजलिस के बाद त्रिपुरा के 14 युवक झिझाना स्थित एक मस्जिद में रह रहे थे। लॉकडाउन के बाद सख्ती होने पर जमात के सभी लोग झिझाना के दो घरों में शिफ्ट किए गए। मंगलवार को इसका पता चलने पर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को सभी को जांच के बाद उन्हीं दो मकानों में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया। दोनों मकानों के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है।

prime article banner

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन दरगाह में चल रहे मजलिस में देश-विदेश से हजारों लोग एकत्र हुए थे। इसमें काफी लोग कोरोना से संक्रमित थे। मामले का राजफाश सोमवार को तब हुआ जब तेलंगाना में छह लोगों की कोरोना वायरस से मौत से हुई। मंगलवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने मजलिस में शामिल हुए लोगों की सूची जारी की। इसी दौरान पता चला कि त्रिपुरा निवासी 14 युवक 19 मार्च को झिझाना के मोहल्ला मरगज वाली मस्जिद में रुके हुए थे। लॉकडाउन के बाद मस्जिदों की तलाशी होने लगी तो त्रिपुरा से आए लोग पास ही दो घरों में शिफ्ट कर दिए गए। दोनों मकानों में सात-सात लोग रह रहे थे। मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलों को जमातियों को लेकर अलर्ट किया तो जांच में यह लोग सामने आए। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस-प्रशासन सूचना पर झिझाना के डेरी चौक पहुंचे। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्रिपुरा के सभी जमातियों को उन्हीं दोनों मकानों में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया। उनके नाम और पता लिखकर मकान के मुख्य गेट पर चस्पा कर दिए, ताकि कोई अंदर नहीं जाए।

मकान मालिकों को दिया नोटिस

एसडीएम ऊन के आदेश पर झिझाना पुलिस ने दोनों मकान मालिकों को नोटिस जारी किए है। उन्हें सचेत किया गया है कि 14 दिन तक वह तथा जमात के सभी 14 युवक बाहर न निकले। पुलिस ने इन 14 लोगों के गायब होने पर मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.