14 नए संक्रमित मिले, चार लोगों ने दी कोरोना को मात
जिले में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और ऐसे में कुल संख्या 455 हो गई है। चार मरीज ठीक हो गए हैं और एक्टिव केस 143 हैं।
शामली, जेएनएन। जिले में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और ऐसे में कुल संख्या 455 हो गई है। चार मरीज ठीक हो गए हैं और एक्टिव केस 143 हैं।
शामली के धीमानपुरा क्षेत्र निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय व्यक्ति, 15 वर्षीय किशोर, 48 वर्षीय वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव है। ये सभी पहले मिले एक कोरोना संक्रमित के नजदीकी संपर्क में आए लोग हैं। शामली के दयानंदनगर निवासी 29 वर्षीय युवक, सीबी गुप्ता कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय युवक, विश्वकर्मा नगर निवासी दो महिला, गोहरपुर गांव निवासी 71 वर्षीय वृद्ध, कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी 25 वर्षीय युवती और 55 वर्षीय महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि लक्षण न होने और अलग कमरे-शौचालय की व्यवस्था होने पर होम आइसोलेशन की अनुमति दी जाएगी। संबंधित क्षेत्रों को सील किया जाएगा। सैनिटाइजेशन कराते हुए संपर्क में रहने वालों की भी जांच होगी। उन्होंने बताया कि चार कोरोना संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो गए हैं। वर्तमान में 84 कोरोना पॉजिटिव होम आइसोलेशन में हैं। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि 734 सैंपल की जांच में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रविवार को 434 सैंपल जांच के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।