मेरठ-करनाल हाईवे पर 100 ट्रक सीज
मेरठ-करनाल हाईवे पर गाड़ी वाला पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम ने 50 ओवरलोड वाहन सीज कर दिए।
शामली, जेएनएन। मेरठ-करनाल हाईवे पर गाड़ी वाला पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम ने 50 ओवरलोड वाहन सीज कर दिए। दिन निकलने तक अभियान जारी रहा। हरियाणा बार्डर पर भी करीब पचास वाहन सीज किए गए। 24 घंटे में सौ ओवरलोड ट्रक सीज होने से हड़कंप मच गया। हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा की तरफ दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
गुरुवार शाम को एसडीएम उन सुरेंद्र सिंह चाहल मेरठ-करनाल हाईवे पर झिझाना की गाड़ी वाला पुलिस चौकी पर पहुंच गए और ओवरलोड वाहनों को सीज करना शुरू कर दिया। पूरी रात अभियान चलाकर 50 ओवरलोड वाहन सीज किए। इनमें रोड़ी, डस्ट भरा हुआ था। इसके बाद हाईवे पर पीछे की तरफ होटलों पर ट्रक चालकों ने अपने ट्रक लगा दिए। रात में दो बजे एसडीएम ने होटलों पर जाकर सभी ट्रक सीज कर दिए व झिझाना पुलिस के कब्जे में दे दिए। करीब पचास ओवरलोड वाहन सीज किए गए। शुक्रवार सुबह आरटीओ शामली मुंशीलाल को बुलाकर हरियाणा बॉर्डर पर बिड़ौली चेकपोस्ट पर फिर जांच शुरू की। दोनों ने दिन में संयुक्त रूप से जांच के बाद करीब पचास ट्रक सीज किये। 24 घंटे में 100 ट्रक सीज होने से ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार देर शाम तक चेकिग अभियान जारी रहा। हरियाणा की तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया लेकिन ट्रक यूपी में नहीं घुस पाए। इन्होंने कहा
शासन के आदेश पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
सुरेंद्र सिंह चाहल, एसडीएम, ऊन।