Move to Jagran APP

खेती व कारोबार से सशक्त होंगी महिलाएं

खेती व कारोबार से महिलाएं नए साल में आत्मनिर्भर बनने के साथ सशक्त बनेंगी। स्कूल कॉलेज में बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए ब्लाक स्तर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पीड़ित महिलाओं के संरक्षण के लिए जनवरी में वनस्टॉप सेंटर नवादा इंदेपुर में स्थापित नए भवन में संचालित होगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 01:32 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 01:32 AM (IST)
खेती व कारोबार से सशक्त होंगी महिलाएं
खेती व कारोबार से सशक्त होंगी महिलाएं

जेएनएन, शाहजहांपुर : खेती व कारोबार से महिलाएं नए साल में आत्मनिर्भर बनने के साथ सशक्त बनेंगी। स्कूल, कॉलेज में बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए ब्लाक स्तर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पीड़ित महिलाओं के संरक्षण के लिए जनवरी में वनस्टॉप सेंटर नवादा इंदेपुर में स्थापित नए भवन में संचालित होगा। ओडीपओपी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत महिलाओं को विशेष वरीयता दी जाएगी।

loksabha election banner

जनपद में चार लाख से अधिक किसान है। इनमें पचास हजार से अधिक महिलाएं प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से खेती से जुड़ी है। 25 हजार महिलाएं गन्ना उत्पादक है। जो खुद के नाम से गन्ना आपूर्ति करती है। प्रदेश सरकार ने खेती व स्वरोजागर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की है। प्रत्येक थाने पर हेल्प डेस्क बना दी गई है।

गन्ना नर्सरी से स्वावलंबन का प्रयास

शासन ने एक आंख की गन्ने की पैदावार के लिए बडचिप प्रशिक्षण उत्पादन कार्य शुरू किया है। इसके तहत जनपद में 400 तथा प्रदेश में करीब 20 हजार महिलाओं को गन्ना नर्सरी उत्पादन से जोड़ा गया है। महिलाओं को प्रति चिप की पौध के लिए तीन रुपये प्रोत्साहन राशि मुहैया कराई जा रही है। इससे गन्ना उपज में भी वृद्धि होगी और किसान खुशहाल होंगे।

स्वावलंबन से सशक्तिकरण

जनपद में रोली खन्ना, शबनम, समेत करीब 20 महिलाओं ने ओडीओपी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से ऋण लेकर स्वावलंबन से सशक्तीकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उद्योग केंद्र की ओर से इन महिलाओं को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। पुष्पा देवी ने दो हजार की आय से करीब बीस लाख का टर्नओवर करके नारी सशक्तिकरण को नई दिशा दी है।

जरी जरदोजी कलस्टर से मिलेगी शक्ति

जरी जरदोजी को बढ़ावा देने के लिए चार कलस्टर स्थापित होंगे। इनमें कारोबार से जुड़ी करीब तीस हजार महिलाओं को संबल मिलेगा।

लकडी, मिट्टी के उत्पादों के कौशल प्रशिक्षण में भी वरीयता दी जाएगी। इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूहों से आवेदन मांगे गए है।

आत्मरक्षा को स्कूलों में चलेंगे जुडो कराटे क्लास

मिशन शक्ति के तहत स्कूल कॉलेज में बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनपद की ब्लैक बेल्ट धारी बेटियों को चुना गया है। नए साल में विधिवत क्लास का संचालन किया जाएगा। वर्जन

महिला सशक्तीकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नए साल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके तहत भ्रूण परीक्षण के प्रतिबंध को और प्रभावी बनाया जाएगा। ब्लाक स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेंगे। वन स्टॉप सेंटर को मजबूत बनाया जाएगा। जो महिलाएं कारोबार व कृषि से जुड़ी है, उन्हें भी स्वावलंबर के साथ आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा।

वरूण सिंह, जिला परिवीक्षा अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.