Move to Jagran APP

फंदे से लटककर दी महिला ने जान

महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 09:05 AM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 09:05 AM (IST)
फंदे से लटककर दी महिला ने जान
फंदे से लटककर दी महिला ने जान

शाहजहांपुर: महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। करीब चार माह पहले पति की हत्या के बाद से वह तनाव में थी। परिजनों की मानें तो इसी कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया।

loksabha election banner

क्षेत्र के गांव पनवाड़ी निवासी 30 वर्षीय सरिता देवी के पति सुखदेव की चार माह पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार शाम उसने खाना बनाकर सभी को खिलाया। उसके बाद कमरे में सोने के लिए चली गयी। उसके दो बेटे व एक बेटी दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात में किसी समय पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर उसने जान दे दी। बुधवार तड़के करीब चार बजे उसके जेठ रामदेव की आंख खुली तो उसे इसकी जानकारी हुई। थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि जांच कराई जा रही है। दो आरोपित कोर्ट में हाजिर

थाना प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने बताया कि सुखदेव की हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी ने गांव के रामनिवास, आकाश, भोलू उर्फ श्याम व रोचक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित रामनिवास व आकाश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था, लेकिन दो आरोपित फरार थे। फरार आरोपित भोलू व रोचक बुधवार को कोर्ट में हाजिर हो गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग

पुलिस ने सरिता देवी के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण हैंगिंग आया है। शव घर पहुंचते की उसकी 15 वर्षीय बेटी दामिनी, 12 साल बेटा पुष्कर व 10 वर्षीय ऋतिक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विवाहिता का कमरे में फंदे से लटका मिला शव

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : विवाहिता का शव कमरे में फंदे लटका हुआ मिला। घटना के समय उसका पति घर नहीं था। परिवार वालों ने उसका शव उतार लिया था। पुलिस ने मायके वालों को सूचना दे दी है।

चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा इंदेपुर निवासी अर्जुन कुमार की शादी पांच माह पहले तिलहर थाना क्षेत्र के गांव गुलामखेड़ा निवासी 21 वर्षीय मानसी के साथ हुई थी। अर्जुन एंबुलेंस पर हेल्पर है। बुधवार की सुबह आठ बजे से घर से काम करने के लिए चला गया। शाम सात बजे मानसी के सास-ससुर घर के बाहर दरवाजे पर बैठे हुए थे। सास करीब आठ बजे मकान में गई। आवाज लगाने पर मानसी का कोई जवाब नहीं आया। कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव फंदे से लटका थ। शोर मचाने पर आस पड़ोसी व गांव वाले आ गए। परिवार वालों ने धक्का देकर दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। उसके शव को नीचे उतार लिया। सूचना पर सीओ सिटी सुमित शुक्ला व थाना प्रभारी राज कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया कि उसके मायके वालों को सूचना कर दी गयी है। यदि मायके वाले तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.