ग्राम पंचायतों के बिना देश का विकास संभव नहीं : वर्मा
भाजपा ब्रज प्रांत के पंचायत चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक हेमंत वर्मा ने कहा कि देश का विकास ग्राम पंचायतों के विकास के बिना संभव नहीं है। ऐसे में ग्राम पंचायतों को जीतने की व्यापक रणनीति बनानी होगी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 12:44 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 12:44 AM (IST)
जेएनएन, तिलहर, शाहजहांपुर : भाजपा ब्रज प्रांत के पंचायत चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक हेमंत वर्मा ने कहा कि देश का विकास ग्राम पंचायतों के विकास के बिना संभव नहीं है। ऐसे में ग्राम पंचायतों को जीतने की व्यापक रणनीति बनानी होगी। किसान इंटर कॉलेज में वर्मा ने कहा कि आपसी मतभेदों को भुलाकर सभी एकजुट हों। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव चैनू, जिला महामंत्री कमांडो अनिल सिंह चौहान, सुशील बाबू गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव राठौर आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें