तेज धूप से मौसम खुशगवार, बर्फीली हवाओं से गलन बरकरार
मंगलवार को बादल छटते ही मौसम खुशगवार हो गया। लेकिन बर्फीली हवाओं से गलन बरकरार रही। धूप से दिन में पारा 2.9 डिग्री सेल्सियस उछलकर 18.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
जेएनएन, शाहजहांपुर : मंगलवार को बादल छटते ही मौसम खुशगवार हो गया। लेकिन बर्फीली हवाओं से गलन बरकरार रही। धूप से दिन में पारा 2.9 डिग्री सेल्सियस उछलकर 18.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लेकिन रात के तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। धूप से नमी भी घट गई। सुबह 92 व शाम को 80 फीसद वायु आर्द्रता रिकार्ड की गई।
चहकी उठी जिदगी, पार्कों की बढ़ी रौनक
बर्फीली हवाओं से बेहाल लोगों को मंगलवार को निकली धूप से बड़ी राहत मिली। खेत खलिहान से लेकर पार्क व सार्वजनिक स्थलों की रौनक बढ़ गई। लेकिन बर्फीली हवाओं से धूप के बावजूद चुभन भरी गलन से राहत नहीं मिली।
गहराएगा कोहरा, साफ रहेगा मौसम
मंगलवार को बैरोमीटर रीडिग में 3 मिलीबार वृद्धि दर्ज हुई। इससे मौसम के अपेक्षाकृत साफ रहने के संकेत मिले हैं मौसम विशेषज्ञ डा. मनमोहन सिंह ने बताया कोहरा गहराएगा लेकिन दिन में धूप भी निकलेगी। तापमान (डिग्री सेल्सियस) व आर्द्रता (फीसद में) पर एक नजर दिनांक : न्यूनतम - अधिकतम - आर्द्रता 20 जनवरी : 8.3 - 15.6 - 100, 77
21 जनवरी : 7.4 - 18.5 - 92, 80